Rules Change from December 1: माचिस से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, 1 दिसंबर से पड़ेगी महंगाई की मार
Rules Change from December 1: माचिस से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, 1 दिसंबर से पड़ेगी महंगाई की बड़ी मार
नई दिल्ली, 30 नवंबर। दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आपके आसपास कई नियम बदल जाएंगे। बैंक खाते से जुड़े नियमों में बदलाव हो जाएगा तो वहीं महंगाई की चौतरफा मार पड़ने वाली है। माचिस से लेकर बैंक खाते में जमा सेविंग पर ये असर दिखने वाला है। 1 दिसंबर से आपके आसपास कई नियम बदल जाएंगे। वहीं 1 दिसंबर से कई चीजें और सर्विस महंगी हो सकती हैं। किचन से लेकर बैंक खाते तक पर इस बदलाव का असर देखने को मिलेगा।

1 दिसंबस से बढ़ जाएंगे माचिस के रेट
14 सालों के बाद माचिस के दाम में बढोतरी होने जा रही है। 1 दिसंबर से माचिस के दाम बढ़ जाएंगे। 1 दिसंबर से माचिस की डिब्बी की कीमत 1 रुपए के बजाए 2 रुपए हो जाएगी। निर्माण और कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण ये फैसले लिया गया है, जिसके बाद अब माचिस की डिब्बी की कीमत दो दोगुना कर दिया गया है, हालांकि अब उस डिब्बी में 36 की जगह 50 तीलियां होंगी।

SBI ने दिया झटका
SBI ने अपने क्रेडिट कार्ड धारकों को झटका दिया है। बैंक ने 1 दिसंबर से क्रेडिट कार्ड के जरिए EMI ट्रांजैक्शन को महंगा कर दिया है। यानी 1 दिसंबर से आपको एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जरिए किए जाने वाले ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए पहले से अधिक चार्ज देना होगा। अब क्रेडिट कार्ड धारकों को 99 रुपए की प्रोसेसिंग फीस और उस पर टैक्स चुकाना होगा

PNB ने भी दिया झटका
जहां SBI मे क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन चार्ज में बढ़ोतरी कर दी तो वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है। 1 दिसंबर 2021 से PNB ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 1 दिसंबर से बचत खातों पर ब्याज दरों में 10 बेसिक प्वाइंट की कटौती की जाएगी। अब ब्याज दर 2.90 से घटकर 2.80 फीसदी हो गई है।

LPG दे सकता है झटका
हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत में बढोतरी की जाती है। इसी आधार पर 1 दिसंबर को एलपीजी गैस की कीमत में भी बदलाव हो सकता है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications