खुशखबरी: एक ही दिन में 460 रुपये सस्ता हो गया सोना, सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में गिरावट आई है। बीते 4 दिनों से सोने की कीमतों में लगातार जारी बढ़त के बाद बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतो में गिरावट देखने को मिली। बुधवार को सोना 460 रुपये गिरकर 31,390 रुपये की प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

चांदी भी 250 रुपये हुए सस्ता
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी 250 रुपये तक की गिरावट देखने को मिला। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की बुधवार को गिरावट के बाद 39300 रुपये प्रति किलोग्राम आ गया था। सोने और चांदी की कीमतों में इस गिरावट के पीछे स्थानीय ज्वैलर्स की तरफ गहनों की मांग में आई कमी बताई जा रही है।
अभी और सस्ता होगा सोना
बाजार विशेषज्ञों की माने तो सोने और चांदी की कीमतों में आने वाले दिनों में अभी और गिरावट गदेखने को मिल सकती है। इसके पीछे कमजोर वैश्विक संकेतों को वजह बताई जा रही है। अगर वैश्विक बाजार की बात की जाए तो सिंगापुर में सोने की कीमत में 0.07 फीसदी की कमी देखने को मिली। सिंगापुर में सोना 1316.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications