Gold Rate Today: सोना खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत 41597 रुपए तक लुढ़का, जानें चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोना खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत 41597 रुपए तक लुढ़का, जानें अपने शहर में आज का भाव

नई दिल्ली। Gold Price Today. साल 2021 की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोना पिछले हफ्ते से ही लगातार गिर रहा है। बुधवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली। 3 मार्च 2021 को एक बार फिर से सोना धड़ाम हो गया। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 45412 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41597 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा सोने के गहने 22 कैरेट वाले सोने से ही बनाए जाते हैं।

Recommended Video

    Gold-Silver Rate: Gold की कीमत में ज़बरदस्त गिरावट, जानें आज का भाव । वनइंडिया हिंदी

     सोना फिर से हुआ सस्ता

    सोना फिर से हुआ सस्ता

    3 मार्च 2021 को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई। सोना और सस्ता हो गया। फरवरी में सोने की कीमत में 3000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। वहीं मार्च महीने में भी गिरावट की स्थिति लगातार जारी है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोने के भाव में 1034 रुपए की नरमी आ चुकी है। वहीं चांदी के दाम में 2252 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

    24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

    24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 45412 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 45230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41597 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 34059 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इन सबके बीच चांदी की कीमत में तेजी आई और सिल्वर 67973 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

     MCX पर सोने का भाव

    MCX पर सोने का भाव

    MCX पर सोने की कीमत की बात करें तो सोना 10 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। गोल्ड फ्यूचर रेट में सोना 0.6% तक लुढ़क गया। पिछले छह दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 388 रुपए लुढ़ककर 45160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं जून डिलीवरी वाले सोने की वायदा भाव 399 रुपए गिरकर 45350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

     क्यों सस्ता हो रहा है सोना

    क्यों सस्ता हो रहा है सोना

    सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से गिरावट आ रही है। बाजार जानकारों की माने तो ये गिरावट अस्थाई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा कि सोने की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह डॉलर में आई मजबूती है। डॉलर में आई मजबूती के कारण सोने पर दवाब बढ़ा है। हालांकि ये दवाब अस्थाई है।

     11848 रुपए तक सस्ता हो चुका है सोना

    11848 रुपए तक सस्ता हो चुका है सोना

    सोने की कीमत 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। अगस्त 2020 में सोना जहां अपने ऑल टाइम हाई रेट पर था तो वहीं सोना अब 11848 रुपए से अधिक गिर चुका है। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 7 अगस्‍त 2020 को सोने का भाव 57008 रुपए प्रति 10 गाम तक पहुंच गया था। उस कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत 3 मार्च को 11838 रुपए तक गिर चुका है।

     कैसा रहेगा आगे का हाल

    कैसा रहेगा आगे का हाल

    अगर सोने में निवेश की बात करें तो बाजार जानकारों का मानना है कि सोना इस साल तेजी के साथ आग बढ़ेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी, जो इसकी कीमत को 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्‍तर के पार तक पहुंच सकती है। ऐसे में आपके पास सोने में निवेश का अच्छा मौका है। इंडिया बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता की माने तो सोने की कीमत में आई इस गिरावट के पीछे कई कारण है। ये गिरावट अस्थाई है। डॉलर में आई मजबूती के कारण सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। आपको बता दें कि डॉलर की मांग और सोने की कीमत एक दूसरे के उलट काम करते हैं। डॉलर में बढ़ोतरी से सोने पर दवाब बढ़ता है। उन्होंने कहा कि निवेशक मौजूदा कीमतों पर सोने में निवेश कर लंबे अवधि में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

    Reliance Jio: जियो यूजर्स को बड़ी खुशखबरी, अब बिना सिम कार्ड के कर सकेंगे कॉल, जानें क्या है eSIM

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+