Gold Price: खुशखबरी, वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले धड़ाम हुआ सोना, 12000 रु तक गिरे दाम, जानें चांदी का हाल

Gold Price: खुशखबरी, धड़ाम हुआ सोना, 12000 रु तक गिरे दाम

नई दिल्ली। शादियों के सीजन की शुरुआत होने वाली है। वेडिंग सीजन में सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी होती है। ऐसे में सोना खरीदने का ये अच्छा मौका है। सोन की कीमत में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सिर्फ फरवरी महीने में ही सोने की कीमत में 3000 रुपए की गिरावट आई। वहीं मार्च में भी सोना लगातार लुढ़क रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना एक बार फिर से गिर गया। 5 मार्च, शुक्रवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 421 रुपए की गिरावट आई और सोना सस्ता होकर 44422 रुपए पर खुला।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 421 रुपए गिरकर 44422 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी की कीमत 1360 रुपए नीचे गिर गई। शुक्रवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 64766 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। अगर एमसीएक्स पर सोने के वायदा कीत पर नजर डाले तो दोपहर बजे 12:06 बजे सोना 226 रुपए लुढ़क गया। खबर लिखें जाने तक 44305 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा 5 मार्च 2021 को जारी रेट के मुताबिक 24 करेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44422 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44244 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 40691 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा गोल्ड ज्वैलरी 22 कैरेट वाले सोने में ही बनाए जाते हैं। वहीं आज 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 33317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी में बड़ी गिरावट

चांदी में बड़ी गिरावट

हफ्ते के आखिरी दिन न केवल सोने की कीमत में गिरावट आई बल्कि चांदी के दाम भी धड़ाम हो गए। आज चांदी 1360 रुपए नीचे गिर गया। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 64766 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 12000 रुपए सस्ता हो चुका है सोना

12000 रुपए सस्ता हो चुका है सोना

आपको बता दें कि शुक्रवार को सोने में आई इस गिरावट के बाद गोल्ड के भाव अपने ऑल टाइम हाई रेट से 12000 रुपए तक गिर चुके हैं। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गई थी। इस भाव से तुलना करें को आज सोना 12000 रुपए तक सस्ता हो चुक है। जबकि चांदी 10000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। अगस्त में चांदी की ऑल टाइम हई वैल्यू 76008 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो गिरकर 64766 रुपए पर आ गई है।

 दिल्ली में सोने का आज का भाव

दिल्ली में सोने का आज का भाव

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 44400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि ये भाव पिछले 10 महीने में सबसे कम है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में सोना 0.2% घटकर 1,693.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

42000 रुपए तक पहुंच सकता है सोना

42000 रुपए तक पहुंच सकता है सोना

बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में आई ये गिरावट शॉर्टटर्म है। उनके मुताबिक सोना जल्द बाउंस बैक करेगा। माना जा रहा है कि सोना 42 हजार रुपए तक गिर सकता है, लेकिन ये गिरावट अस्थायी है। मांग में तेजी आते ही सोना फिर से चमकने लगेगा।

 गुरुवार को सोने की कीमत पर एक नजर

गुरुवार को सोने की कीमत पर एक नजर

गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना 340 रुपए गिरकर 45000 रुपए से नीचे लुढ़क गया। 4 मार्च को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव सस्ता होकर 44843 रुपए पर पहुंचा । वहीं चांदी भी 1229 रुपये की गिरावट के साथ 66690 रुपये पर खुली।

Bank Strike: दो दिन बैंकों की हड़ताल, बैंकिंग सर्विस पर पड़ेगा प्रभाव, जानें बड़ी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+