Bank Strike: दो दिन बैंकों की हड़ताल, बैंकिंग सर्विस पर पड़ेगा प्रभाव, जानें बड़ी बातें
Bank Strike: दो दिन बैंकों की हड़ताल, बैंकिंग सर्विस पर पड़ेगा प्रभाव, जानें बड़ी बातें
नई दिल्ली। Bank Strike. मार्च महीने में बैंकों की हड़ताल होने वाली है। 15 और 16 मार्च को देशभर के बैंकों की हड़ताल पहले से प्रस्तावित है। इस हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती है। ऐसे में अगर आपका भी बैंक से जुड़ा काम अटका है तो बिना देर किए पहले ही निपटा लें। आपको बता दें कि सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक यूनियनों ने हड़ताल का आवाह्न किया है।

मार्च में दो दिन बैंकों की हड़ताल
मार्च महीने में दो दिन बैंकों की हड़ताल है। 15 और 16 मार्च को देशभर के बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने की संभावना है। कई बैंक यूनियन इस बैंक हड़ताल में शामिल है, जिसके कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित रह सकती है। दरअसल सरकारी बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक यूनियनों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है।

क्या है हड़ताल की वजह
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंक कर्मचारियों की मांग और बैंकों के निजीकरण के खिलाफ 15 मार्च और 16 मार्च को बैंकों की हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के दौरान बैंकिंग प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है, हालांकि बैंकों का कहना है कि ब्रांचों में काम सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं जाएंगे।

ये बैंक यूनियन हड़ताल में शामिल
इस हड़ताल में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ, बैंक कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ, बैंक कर्मचारी महासंघ, भारतीय नेशनल बैंक एम्प्लाइज़ फेडरेशन फ़ेडरेशन ऑफ़ केनरा बैंक एम्प्लाइज़ कांग्रेस, इंडियन नेशनल बैंक ऑफ़िसर्स कांग्रेस, नेशनल ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ बैंक वर्कर्स, नेशनल ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ बैंक ऑफिसर्स, ऑल इंडिया नेशनल बैंक ऑफ़िसर्स ' फेडरेशन केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन आदि शामिल है।

इन 4 बैंकों का होगा निजीकरण
आपको बता दें कि बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण का ऐलान किया। वहीं पिछले 4 वर्षों में 14 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय किया जा चुका है। सरकार ने 4 और सरकारी बैंकों को निजीकरण के लिए चुनाव है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने देश के चार मिड साइज सरकारी बैंकों क निजीकरण का फैसला किया है, जिसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र , बैंक ऑफ इंडिया ,इंडियन ओवरसीज बैंक ,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications