सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज 10 ग्राम सोने का भाव

सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में सोमवार को बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार को सोना 170 रुपए चढ़कर 33220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में 70 रुपए की गिरावट देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में तेजी आई। सोमवार को सोना 170 रुपए बढ़कर 33,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 70 रुपए गिरकर 39220 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 Gold prices increase by Rs 170; Silver weakens - check latest prices

शुक्रवार को सोने की कीमत 80 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी थी। वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। वैश्विक मांग के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के कारण सोने की कीमत में तेजी आई है। वहीं चांदी का भाव दूसरी तरफ 70 रुपए गिरकर 39,220 रुपए हो गया।

ट्रेडर्स के मुताबिक स्थानीय ज्वेलर्स की खरीद के कारण भाव में तेजी आई। बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिका में मंदी के डर के कारण लोगों ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना। वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 0.19 फीसदी तेज होकर 1316.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी का भाव 0.12 फीसदी तेज होकर 15.54 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अगर दिल्ली के सर्राफा बाजार का हाल देखें तो यहां 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 33220 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,050 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई पर स्थर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+