सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी की कीमत स्थिर, जानिए आपके शहर में सोने का आज का भाव
नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक रुख के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना 190 रुपए नीचे गिर गया। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ओर से सुस्त मांग चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 190 रुपए गिरकर 32,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वहीं सीमित गतिविधियों के चलते चांदी की कीमत स्थिर रही। सोमवार को चांदी 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 25,000 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।
वहीं वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.07 प्रतिशत गिरकर 1,238.20 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रहा। बाजार जानकारों के मुताबिक कमजोर वैश्किव रूख के साथ-साथ वेडिंग सीजन खत्म होने के चलते सोने की डिमांड में कमी आई, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा है। वहीं चांदी 38,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी सिक्का लिवाल एवं बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपये और 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर बना रहा।












Click it and Unblock the Notifications