वेडिंग सीजन में सोने की कीमत में आई गिरावट, जानें क्या रहा आज का भाव
नई दिल्ली। शादी की सीजन में सोने की कीमत में गिरावट जारी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में पीली धातुओं में दाम बढ़ने के बावजूद मंगलवार को सोने की कीमत में नीचे आ गई। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग कमजोर रहने से सोने की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना टूटकर 32000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में गिरावट
मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए और टूटकर 32,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। चांदी 200 रुपए नीचे गिरकर 37,900 रुपए प्रति किलाग्राम पर पहुंच गया।

चांदी भी हुआ धड़ाम
सोने के साथ-साथ चांदी में गिरावट दर्ज की गई।सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार सिक्का ढलावों और औद्योगिक इकाइयों की ओर से उठाव कम होने के चलते चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 200 रुपए टूटकर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव 251 रुपए घटकर 36,769 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। चांदी सिक्के अपनी पूर्वस्थिति पर बने रहे। चांदी के सिक्के प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 73,000 रुपए और बिकवाली भाव 74,000 रुपए पर ही बना रहा।

दिल्ली में सोने का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 8 ग्राम वाले गिन्नी का भाव 24,800 रुपए पर स्थिर रहा। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो लंदन में सोना भाव 1,226 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और चांदी 14.50 डॉलर प्रति औंस पर बना रहा।












Click it and Unblock the Notifications