खुशखबरी! छठ पर्व पर सस्ता हुआ सोना, जानिए अब कितने में मिल रहा है 10 gm Gold
नई दिल्ली, 10 नवंबर: छठ पर्व के मौके पर सोने के बाजार में बुधवार यानी 10 नवंबर को एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली। आज मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना सुबह 9.25 पर 0.14% गिर गया था। 69 रुपये की मामूली गिरावट के बाद इसकी कीमत 48,218 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही थी। पिछले सत्र में यह 48,287 रुपये पर बंद हुआ था और आज 39 रुपये की गिरावट के साथ 48,248 रुपये पर खुला। दोपहर बाद 12.15 बजे यह 99 रुपये की गिरावट के साथ 48,188 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी ने उछाल दर्ज की
अगर चांदी की बात करें तो आज एमसीएक्स पर चांदी ने उछाल दर्ज की है। चांदी आज 0.37% उछली है। 237 रुपये प्रति किलोग्राम की अच्छी बढ़त के साथ इसकी कीमत 64,807 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुई। पिछली क्लोजिंग इसकी 64,570 रुपये के स्तर पर हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 09.31 पर एमसीएक्स पर गोल्ड में 0.15 फीसदी की तेजी दर्ज हो रही थी। वहीं, चांदी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 24.34 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी।

आज की कीमतें
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी 10 नवंबर के सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48313 रुपए प्रति 10 पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44255 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36235 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

जानें अपने शहर का गोल्ड रेट
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो, दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,140 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,390 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,980 और 24 कैरेट सोना 47,980 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,440 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,140 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,450 और 24 कैरेट 49,580 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications