4 दिनों तक लगातार चढ़ने के बाद आज धड़ाम हुआ सोना, चांदी 100 रु महंगी, जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। पिछले चार दिनों से सोने में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जिसके बाद बुधवार को सोना ढ़ाई महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, लेकिन गुरुवार को सोने में गिरावट दर्ज की गई। सोना आज 10 रुपए नीचे गिर गया। सोने की कीमत में आज 31,650 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी की कीमतों में 100 रुपए की तेजी दर्ज की गई। चांदी आज 38100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में गिरावट
सोना की कीमत में आज 10 रुपए की मामूली गिरावट दर्ज की गई। सोना आज 31650 रुपए पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31650 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 24,500 रुपए पर स्थिर रहा।

चांदी की कीमत में बढ़ोतरी
जहां सोना सस्ता हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में तेजी रही। चांदी की कीमत 100 रुपए चढ़कर 38100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के सिक्के पूर्वस्तर पर ही टिके रहे। चांदी के सिक्के लिवाल 72000 रुपए और सिक्का बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहा।

क्यों सस्ता हुआ सोना
बाजार जानकारों के मुताबिक स्थानीय ज्वैलर्स के बीच सोने की डिमांड में कमी आने से सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें गिरने से कीमतें नीचे आई है। सिंगापुर में सोना 0.07 फीसदी गिरकर 1202 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
-
Silver Rate Today: चांदी भी हुई महंगी, 10,000 बढ़ गए सिल्वर रेट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट, अचानक ₹5000 हुई सस्ती, अब क्या है 100 ग्राम से 1kg तक का लेटेस्ट रेट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications