सोने की कीमतों में जबरदस्‍त गिरावट जारी, 28000 से नीचे आया सोना

आर्थिक नगरी मुंबई के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 28000 रुपए से भी नीचे आ गई हैं। नोटबंदी के बाद से ही सोने की कीमतों में सुधार नहीं हो पाया है।

मुंबई। आर्थिक नगरी मुंबई के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 28000 रुपए से भी नीचे आ गई हैं। नोटबंदी के बाद से ही सोने की कीमतों में सुधार नहीं हो पाया है।

gold

मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी की कीमतों में मामूली उछाल आया।

मंगलवार को मुंबई के सर्राफा बाजार में 99.5 फीसदी शुद्धता वाले स्‍टैंडर्ड सोने की कीमतों में 205 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही सोने की कीमत 27, 830 रुपए के स्‍तर पर आ गई। वहीं 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 205 रुपए गिरकर 27,980 रुपए के स्‍तर पर आ गई।

वहीं चांदी की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद चांदी की कीमत प्रति किलो 41,615 रुपए के स्‍तर पर पहुंच गई।

बाजार के जानकारों के मुताबिक अमेरिका के फेडरल बैंक की तरफ से दूसरी बार ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते बाजार में यह रूझान देखने को मिल रहा है।

देश में विमुद्रीकरण के फैसले को लागू किए 35 दिन हो गए हैं। इस दौरान सोने की कीमतों में भी 3800 रुपए प्रति दस ग्राम तक की गिरावट दर्ज हो चुकी है। जहां 11 नवंबर को सोने की कीमत 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर थी वो आज घटकर 27, 830 रुपए के स्‍तर पर आ गई है।

बाजार के विश्‍लेषकों का कहना है आने वाले समय में सोने की कीमतों में और ज्‍यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है। आपको बताते चलें कि सोने की कीमत घर शहर में अलग-अलग होती है। पर पूरे देश भर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+