बजट में गोल्ड पर आयात शुल्क में भारी गिरावट, क्या बढ़ सकती है सोने की मांग?
नई दिल्ली। Gold Price: मोदी सरकार ने देश में गोल्ड की तस्करी को रोकने के लिए 1 फरवरी को संसद में इस वित्त वर्ष के आम बजट में बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोल्ड पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को 12.5 फीसदी से घठाकर 7.5 फीसदी कर दिया है। सरकार के इस कदम से ना सिर्फ गोल्ड की तस्करी पर रोक लगेगी बल्कि ग्राहकों में गोल्ड की मांग भी बढ़ेगी। बता दें कि पिछले साल गोल्ड पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया था।

मांग के मामले में 25 साल के न्यूनतम स्तर पर गोल्ड
लेकिन सरकार के फैसले में अहम बात यह है कि सरकार ने गोल्ड पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को तो जरूर कम किया है लेकिन इसपर 2.5 फीसदी का एग्रीकल्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस लगा दिया है, जिसके बाद गोल्ड पर लगने वाला कर 10 फीसदी पहुंच गया है। बता दें कि भारत में गोल्ड की कुल मांग पिछले साल 2020 में 35 फीसदी यानि 446.4 टन तक गिर गई है, जोकि पिछले 25 साल के अपने न्यूनतम स्तर पर है।

एक साल में 9 फीसदी मांग में गिरावट
वर्ष 2019 की बात करें तो उस वक्त गोल्ड की कुल मांग 690.4 टन थी, सिर्फ 2019 में ही गोल्ड की मांग में 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। जिस तरह से 2019 में गोल्ड पर लगने वाले आयात शुल्क को बढ़ाया गया, उससे गोल्ड की मांग में कुछ हद तक गिरावट देखने को मिली । दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से लोग गोल्ड से दूरी बना रहे थे। खासकर कि ज्वेलरी खरीदने वालों की संख्या में गिरावट ज्यादा देखने को मिली थी।

मांग में गिरावट
उदाहरण के तौर पर 2020 में गोल्ड की कुल 2020 मे कुल गोल्ड की मांग 446.4 टन थी, जिसमे से ज्वेलरी की कुल मांग 315.9 टन थी। गोल्ड की खपत के मामले में भारत सिर्फ चीन से पीछे है। हालांकि दिसंबर तिमाही में गोल्ड की मांग कुछ बढ़ी। जोकि 94.6 टन से तकरीबन दोगुना होकर 186.2 टन तक पहुंच गई। गोल्ड की ड्यूटी में जो कमी की गई है उससे मांग में बढ़ोतरी की बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है, जबतक दाम में गिरावट नही होती है ज्वेलरी की खरीद बढ़ने की संभावना कम है।

दाम कम होने पर टिकी निगाहें
2019 में एमसीएक्स में गोल्ड के दाम में 24 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि 2020 में इसमे 28 फीसदी गोल्ड के दाम बढ़ गए। हालांकि गोल्ड के बढ़ते दाम की वजह से लोग इसमे निवेश को जरूर बढ़ा सकते हैं, लेकिन मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद कम नजर आ रही है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या गोल्ड के दाम आने वाले दिनों में कम होते हैं या फिर लोग इससे दूरी बनाए रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications