Gold Price: हफ्ते के पहले दिन ही चढ़ा सोना, चांदी रही स्थिर, जानिए सर्राफा बाजार का आज का हाल

नई दिल्ली। वेडिंग सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में तेजी आ गई। हफ्ते के पहले दिन ही सोना 40 रुपए चढ़कर 33200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत स्थिर रही। स्थानीय ज्वैलर्स की ताजा लिवाली से बहुमूल्य धातुओं में दो दिन से जारी गिरावट का रुख पलट गया और सोमवार को सोने की कीमत में 40 रुपए की तेजी देखने को मिली। सिक्का निर्माताओं की छिटपुट मांग से चांदी 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

 Gold Price Up By Rs 40,Silver stable at Rs 40100

बाजार जानकारों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में सोने में आई मजबूती देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,283.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी में 9.13 प्रतिशत का नुकसान हुआ और चांदी 15.39 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गई।

अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 40 रुपए सुधरकर 33200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने की कीमत 33,050 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव 25,500 रुपए पर स्थिर रहा।

अगर चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी हाजिर भाव 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा। वहीं सिक्का लिवाल 77000 रुपए और बिकवाल 78 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+