Gold Price Today: चढ़ता ही जा रहा सोने का भाव, चांदी में भी उछाल , आज इतने बढ़ गए दाम
Gold Silver Price Today: शादी के सीजन में सोना खरीदने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय है। दरअसल, सोने का भाव तेजी से चढ़ता जा रहा है। वहीं चांदी के दामों में भी उछाल देखा जा रहा है।

Gold Silver Price Today: शादी ब्याह के सीजन को देखते हुए आम लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है । दरअसल, सोने का भाव लगातार आसमान चढ़ने लगा है। इसकी साथ चांदी की कीमत में भी उछाल देखी जा रही है। भारतीय और अमेरिकी CPI डेटा में नरमी के बाद सोने की कीमत में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखी जा रही है।
मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 340 रुपये की मजबूती के साथ 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ इसी तरह एक किलो चांदी की कीमतों भी उछाल दर्ज हुई और अब यह 77,150 रुपये में बिक रही है।
चांदी की कीमत में 1110 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल
सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी 1,110 रुपये की तेजी के साथ 77,150 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। चांदी के आभूषण पहनने वाले लोगों के लिए यह जोरदार झटका है। लोगों को अब इन आभूषणों को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
जानें सोना और चांदी के दाम में उछाल की वजह (Gold Price Today)
दरअसल, अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि US FED आने वाली बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को रोक सकता है. इससे सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications