Gold Price Today: एक हफ्ते में कितना महंगा हुआ सोना? जानिए 10 बड़े शहरों के 22K और 24K का ताजा दाम
Gold Price Today: अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा ठहर जाइए! बीते एक हफ्ते में सोने के दाम में जबरदस्त उछाल आया है। 24 कैरेट सोना ₹1700 महंगा हो चुका है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹1550 की बढ़ोतरी हुई है।
अगर यही रफ्तार जारी रही, तो सोना खरीदना आम लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। आइए जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में आज के ताजा रेट...

Delhi Gold Rate: दिल्ली में सोने की कीमत
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम ₹87,920 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹80,600 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
Mumbai, Chennai, Kolkata Gold Rate: मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव
इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹80,450 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना ₹87,770 प्रति 10 ग्राम पर है।
Jaipur, Lucknow, Chandigarh Gold Rate: जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में क्या हैं रेट?
यहां भी सोने के दाम बढ़े हैं। 24 कैरेट सोना ₹87,920 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹80,600 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
Hyderabad Gold Price: हैदराबाद में सोने की कीमत
हैदराबाद में 22 कैरेट सोना ₹80,450 प्रति 10 ग्राम, और 24 कैरेट सोना ₹87,770 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
Bhopal, Ahmedabad Gold Price:भोपाल और अहमदाबाद में ताजा रेट
यहां 22 कैरेट सोना ₹80,500 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम ₹87,820 प्रति 10 ग्राम है।
Silver Rate Today: चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव
बीते हफ्ते चांदी की कीमत में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट देखने को मिली। फिलहाल 23 फरवरी को चांदी ₹1,00,500 प्रति किलोग्राम के भाव पर बनी हुई है। कुछ बाजारों में यह ₹97,200 तक भी पहुंच गई है।
राष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी के दाम
शनिवार (22 फरवरी) को राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹86,092 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹97,147 प्रति किलोग्राम थी।
रांची में सोने और चांदी के रेट
झारखंड की राजधानी रांची में 22 कैरेट सोना ₹82,250 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹86,360 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। वहीं, चांदी का भाव ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।
मिस्ड कॉल से चेक करें सोने-चांदी के रेट
अगर आप रोजाना सोने-चांदी के भाव जानना चाहते हैं, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। कुछ ही मिनटों में आपको एसएमएस के जरिए ताजा भाव मिल जाएगा।
सोना खरीदने से पहले हॉलमार्क जरूर देखें
अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं, तो कभी भी उसकी शुद्धता को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क देखकर ही सोना खरीदें, क्योंकि यही उसकी सरकारी गारंटी होती है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क तय करता है, जिससे आपको असली सोने की पहचान में मदद मिलेगी।
-
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी?












Click it and Unblock the Notifications