Gold Price: साल के आखिरी दिन सोने-चांदी की कीमतों में दिखी गिरावट, जानिए भाव
Gold Silver Rate: साल के आखिरी दिन आज (31 दिसंबर 2020) एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोने का वायदा 0.08 फीसदी घटकर 50,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 68,531 प्रति किलोग्राम पर आ गई। अभी तक साल के इस आखिरी हफ्ते में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही थी। गुरुवार को सोने-चांदी के भावों में गिरावट देखी गई।

महानगरों में सोने के भाव
गुरुवार को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,850 रुपए प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमतें 53,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर हैं। दिल्ली में एक किलो चांदी 68,400 रुपए में बिक रही है। चेन्नई में सोने के भाव में हल्की गिरावट देखी गई है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना 47,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। वहीं 24 कैरेट की कीमत 51,420 रुपये प्रति दस ग्राम है। चेन्नई में चांदी 72,200 प्रति किग्रा है।

मुंबई में सोने के भाव
कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमतें 49,560 रुपए प्रति 10 ग्राम वहीं 24 कैरेट सोने की कीमतें 52,160 पर हैं। मुंबई में 22 कैरेट सोना 48,930 रुपए प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट का 49,530 प्रति दस ग्राम बिक रहा है। चांदी कोलकाता में 68,400 और मुंबई में 68,400 प्रति किलोग्राम है।

पिछले सत्र में सोना चांदी के दाम
बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिली। इससे पहले के सत्र में सोना 49,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। चांदी करीब 205 रुपये बढ़कर 67,673 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी 67,468 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
ये भी पढ़ें- देश की अर्थव्यवस्था 2021-22 में 10 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी: नीति आयोग












Click it and Unblock the Notifications