देश की अर्थव्यवस्था 2021-22 में 10 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी: नीति आयोग

Indian Economy to grow at 10 % in 2021: देश की अर्थव्यवस्था कोरोना संकट के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। इस बीच नीति आयोग की ओर से भी आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान आया है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने दावा किया है कि वर्ष 2021-22 में देश की अर्थव्यवस्था रीयल टाइम में 10 फीसदी की रफ्तार से बढ़ोतरी करेगी और अगले वर्ष के अंत तक यह कोरोना काल के पहले देश की आर्थिक विकास की जो रफ्तार थी वहां तक पहुंच जाएगी। राजीव कुमार ने कहा कि वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में विकास दर पॉजिटिव नंबर में पहुंच जाएगी।

Recommended Video

    Niti Aayog ने कहा, 2021-22 में GDP 10 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी | वनइंडिया हिंदी
    niti ayog

    बता दें कि इससे पहले 6 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा था कि मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक विकास की दर में गिरावट हो सकती है। आरबीआई के अनुमान के अनुसार विकास की दर 9.5 प्रतिशत से घटकर 7.5 प्रतिशत हो सकती है। जब इस बारे में राजीव कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि अगले वित्त वर्ष तक यह कोविड-19 के पूर्व की स्तर पर पहुंच जाएगे। राजीव कुमार ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों के शुरू होने के बाद सितंबर माह की तिमाही में बेहतर सुधार आया है और आने वाले समय में इसमे और सुधार की उम्मीद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+