Gold Price: सोना खरीदारों की लगी लॉटरी, बेतहाशा सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें आज 10 ग्राम सोने-चांदी का रेट

Gold Price: सोना खरीदारों की लगी लॉटरी, बेतहाशा सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें आज 10 ग्राम सोने-चांदी का रेट

नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर जहां लगातार झटके लगे रहे हैं तो वहीं उसके विपरीत सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना अपने मूल्य से करीब 960 रुपए तक नीचे गिर गया। सोने की कीमत में आई ये गिरावट किसी लॉटरी से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं तो बिना देर किए निवेश करें।

 14 जून को सोने की कीमत

14 जून को सोने की कीमत

आज सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली और मुंबई के बाजार में सोना आज खूब सस्ता मिल रहा है। ऐसे में सोना खरीदने वालों के लिए ये अच्छा मौका है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी के हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में शुद्ध सोना नौ सौ के करीब नीचे गिर गया है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोना गिरकर 50725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत आठ सौ रुपए नीचे गिकर 60164 रुपये प्रति किलो के रेट पर पहुंचा।

 24 कैरेट वाले सोने की कीमत

24 कैरेट वाले सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की आज की रेट पर नजर डालें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि 3 फीसदी जीएसटी के साथ ये 52246 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह से GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 61968 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

 24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का रेट

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का रेट

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट: 50725 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट वाले सोने की की कीमत: 50522 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत: 46464 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत: 38044 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 14 कैरेट वाले सोने का रेट: 29674 रुपए प्रति 10 ग्राम।
 5410 रुपए सस्ता सोना

5410 रुपए सस्ता सोना

सोने की कीमत की तुलना उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना अब तक 5410 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। सोने की कीमत अग्सत 2020 में 54264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 760064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करें तो सोना 5410 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है तो वहीं चांदी 15836 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ता हो चुका है।

 दिल्ली-मुंबई में सस्ता सोना

दिल्ली-मुंबई में सस्ता सोना

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बेतहाशा टूटा है और इसकी कीमत 1000 रुपए तक गिर गई। दिल्ली में सोने की कीमत 51710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं मुंबई में सोने की कीमत 1050 रुपए गिरकर 51710 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटेगी।

Gold: खरा सोना खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये 3 नंबर, जानें क्या है नया नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+