Gold Rate: धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जानें आज का दाम
Gold Rate: धड़ाम हुआ सोना, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जानें आज का दाम
नई दिल्ली, मई 19। सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में बुधवार को मंदी देखने को मिली। सोने के भाव गिर गए। बुधवार, 19 मई को सोने की कीमत में 147 रुपए की गिरावट आई और खबर लिखे जाने तक सोना 0.30 फीसदी गिरकर 48160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम कल के मुकाबले 164 रुपए गिर गया। अगर कीमतों पर नजर डाले तो सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 8 हजार सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। इस कीमत से आज के सोने के दाम की तुलना करें तो ये करीब आठ हजार सस्ता हो चुका है।

आज सोने का भाव
सोने के आज के दाम पर नजर डाले तो कीमत में गिरावट आई। हाजिर भाव और वायदा कीमत में मंदी देखने को मिली है। जहां देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 48472 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। जबकि चांदी आज मंगलवार के मुकाबले 164 रुपए प्रति किलोग्राम गिरकर 72332 रुपए पर पहुंच गई है।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट द्वारा सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले तो 19 मई को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के दाम कुछ इस तरह से रहे हैं। बुधवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 48472 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने का दाम गिरकर 48278 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने का दाम 44400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36354 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी गिरकर 72332 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

MCX पर सोने का भाव
अगर सोने के फ्यीचर रेट की बात करें तो सोने की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.30 फीसदी गिरकर 48160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.30 फीसदी गिरकर 48637 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने के मांग में तेजी
जहां सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला तो वहीं सोने के आयात में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल 2021 में सोने के आयात में बढ़ोतरी आई। अप्रैल में सोने का आयात 6.3 अरब तक पहुंच गया। सोने के आयात का असर देश के चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। चांदी के आयात में 88.53 प्रतिशत की कमी आई और ये 1.19 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने का आयात अप्रैल 2020 में 28.3 लाख डॉलर यानी करीब 21.61 करोड़ रुपए रहा। सोन के आयात में आई तेजी से देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2021 में 15.1 अरब डॉलर रहा जो साल 2020 में इसी महीने में 6.76 अरब डॉलर था।

17 मई से 21 मई तक खरीदे सस्ता सोना
वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड की स्कीम कल यानी 17 मई से शुरू कर रही है। इस गोल्ड बांड स्कीम की मदद से आप आसानी से सोने में निवेश कर सकते हैं। इस वित्तीय वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड की पहली बिक्री लेकर इश्यू प्राइस जारी कर दिया गय है। आप 17 से 21 मई के दौरान इस गोल्ड बांड में निवेश कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय द्वारी जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस साल मई से लेकर सितंबर क बीच सॉवरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की छह किस्तों में जारी किया जाएगा।
डेडलाइन नजदीक, 31 मई तक निपटा लें इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़ा जरूरी काम












Click it and Unblock the Notifications