सोने ने पकड़ी तेजी, कीमत में 130 रुपए की बढ़ोतरी, जानें क्या रहा आज सोने का भाव
नई दिल्ली। दीवाली के नजदीक आते ही सोने-चांदी की कीमत में तेजी आनी शुरू हो गई है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोना जहां 130 रुपए ऊपर चढ़ा तो वहीं चांदी की कीमत में 250 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोने की कीमत में बढ़ोतरी
मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 130 रुपए प्रति 10 ग्राम चढ़कर 32,350 रुपए पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी में भी 250 रुपए की तेजी देखने को मिली और चांदी की कीमत 39750 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।

क्या है सोने का भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 32350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर टिकी रही।

क्या रहा चांदी का हाल
सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिली। चांदी 250 रुपए चढ़कर 39,750 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर की बात करें तो पर सिंगापुर में सोना 0.79 प्रतिशत मजबूत होकर 1,232.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications