Gold Price in India: 3600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ सोना! जानें आज की कीमतें
Gold Price in India: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। लोग सोना और चांदी जमकर खरीद रहे हैं। महंगाई के बीच सोने की कीमत में गिरावट जारी है। इस महीने के शुरुआत में कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद पिछले सप्ताह के अंत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। सोने की कीमतों में गिरावट का ये सिलसिला लगातार जारी है। , 21 नवंबर की सुबह सोने और चांदी दोनों के दाम में कमी देखी गई है।

आज सोना 395 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ
सोमवार को गिरावट के बाद सोना 52558 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 60600 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। आज सोना 395 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 720 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 19300 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता भी बिक रही है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

10 ग्राम सोने का दाम घटकर 52348 रुपये पहुंचा
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सुबह 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने का दाम घटकर 52348 रुपये पहुंच गया। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 48143 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 शुद्धता वाले सोने के दाम घटकर 39419 रुपये पर आ गया। वहीं, 585 शुद्धता वाला सोना सस्ता होकर 30746 रुपये में आ गया है।

एक किलो चांदी आज 60600 रुपये की बिक रही है
सुबह के ताजा अपडेट के मुताबिक, 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 395 रुपये और 995 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना आज 393 रुपये सस्ता बिका। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना 362 रुपये, 750 शुद्धता वाला सोना 296 रुपये और 585 शुद्धता वाला सोना 232 रुपये सस्ता हुआ। अगर चांदी की कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी आज 60600 रुपये की बिक रही है। यह पिछले बाजार भाव से करीब 720 रुपये सस्ती हो गई है।

ग्लोबल मार्केट में भी दिखी गिरावट
वहीं ग्लोबल मार्केट में सभी कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट आई। सोना 0.64 फीसदी गिरकर 1767 डॉलर पर आ गया। चांदी 0.02 फीसदी नीचे 21.16 डॉलर पर आ गई। कॉपर में 1.33 फीसदी की गिरावट आई और यह 365 डॉलर पर पहुंच गया। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications