Gold Price in India: कई दिनों की गिरावट के बाद फिर आया सोने की कीमत में उछाल, ये रहा 24 कैरेट का रेट
Gold Price in India: लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद आखिरकार गुरुवार को सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिला। 24 नवबंर को बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 311 रुपये महंगा होकर 52,729 रुपये पर खुला। सिल्वर का रेट 62,300 रुपये के ऊपर खुला। चांदी की वायदा कीमतों में लगभग 600 रुपये तक की उछाल आई है।

बुलियन मार्केट के मुताबिक, आज सुबह 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के दाम बढ़कर 52518 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 48300 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा, 750 शुद्धता वाले सोने के दाम बढ़कर 39547 रुपये पर आ गए हैं। वहीं, 585 शुद्धता वाला गोल्ड आज महंगा होकर 30847 रुपये में आ गया है।
999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 311 रुपये और 995 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना आज 310 रुपये महंगा हुआ है। 916 शुद्धता वाला गोल्ड 285 रुपये, 750 शुद्धता वाला गोल्ड 233 रुपये और 585 शुद्धता वाला सोना 182 रुपये महंगा हुआ। अगर बात चांदी की कीमतों की करें तो 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी आज 62379 रुपये की हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications