Gold Rate: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, 5 महीने के निचले स्तर पर, मात्र 46000 रु में खरीदे 10 ग्राम सोना

Gold Rate: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, 5 महीने के निचले स्तर पर, 50000 रुपए से नीचे उतरा रेट

नई दिल्ली। सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। सोना फिर से धड़ाम हो गया है। सोने के दाम में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम में गिरावट आ रही है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में सोने के दाम में आई इस गिरावट का लाभ खरीदारों को मिल रहा है। आप 46000 रुपए में 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में आज फिर से गिरावट आई। सोना आज गिरकर 50000 रुपए के करीब पहुंच गया है। 5 महीने में पहली बार सोने की कीमत निचले स्तर पर पहुंच गई है। सर्राफा बाजारों का हाल देखें तो आज इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 371 रुपए गिरकर 50182 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। जबकि चांदी की कीमत 630 रुपए लुढ़ककर 54737 रु प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 6072 रुपए सस्ता सोना

6072 रुपए सस्ता सोना


सोने की कीमत की तुलना अगर उसके ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोना अब 6072 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी की कीमत अपने दो साल को ऑल टाइम हाई मूल्य से 76008 रुपए प्रति किलोग्राम से 21271 रुपए सस्ती हो चुकी है। आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सोना 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था तो वहीं चांदी की कीमत 76 हजार के पार हो गई थी।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का आज का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का आज का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी आज के गोल्ड-सिल्वर रेट पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50182 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49981 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने का भाव 45967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37637 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 MCX पर सोने का भाव

MCX पर सोने का भाव

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत पर नजर डालें तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49958 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना पांच महीने में पहली बार 50 हजार से नीचे गिर गया। वैश्विक बाजार में सोने की मांग में नरमी का असर सोने के भाव पर देखने को मिला है। मांग में कमी कते कारण कीमत में आई गिरावट का असर सोने पर पड़ा और कीमत गिरकर 50 हजार से नीचे लुढ़क गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+