सोने के दाम में तीसरे दिन भी गिरावट, चांदी 570 रु सस्ता, जानिए 10 ग्राम सोने की कीमत

नई दिल्ली। सोने की कीमत में तीसरे दिन भी गिरावट जारी है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 5 रुपए की गिरावट आई है। शुक्रवार को सोना 5 रुपए गिरकर 34175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी का भाव 570 रुपए गिरकर 40,930 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। अगर सोने की कीमत की बात करें तो पिछले 2 दिनों में सोने के भाव में लगातार गिरावट आई है।

 Gold Price Down By Rs 5, Silver fall Rs 570, Know Todays Gold rate

ट्रेडर्स के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण ज्यादा सोने की कीमत में बड़ी गिरावट नहीं आई। स्थानीय ज्वैलर्स की मांग के चलते सोने में मामूवली गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने के रेट में बढ़त देखी देखने को मिली। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1309.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा तो वहीं चांदी का भाव 15.63 डॉलर प्रति औंस रहा। कारोबारियों के अनुसार सटोरियों के सौदा कम किए जाने से वायदा कारोबार में सोने के दाम में कमी आई है। वैश्विक स्तर पर सोना सिंगापुर में 0.07 प्रतिशत मजबूत होकर 1,310.44 डालर प्रति औंस रहा।

अगर दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत देखें तो यहां 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34175 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 34,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 26,100 रुपए पर टिकी रही।

अगर चांदी की कीमत देखें तो चांदी हाजिर 570 रुपए की गिरावट के साथ 40,930 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि चांदी के सिक्के पुराने स्तर पर ही टिके रहे। सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+