सोना खरीदना हुआ सस्ता, कीमत में आई फिर से गिरावट
नई दिल्ली। मंगलवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोने की कीमत में 200 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी, इसके बाद मंगलवार को सोना फिर से 55 रुपए टूटकर 32,945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

जानकारों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में मंदी के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। वहीं चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर रहने से चांदी हाजिर 200 रुपए टूट गया। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।












Click it and Unblock the Notifications