Today's Gold Rate: फिर से टूटा सोना, चांदी में 1900 रु की गिरावट, जानिए आज के नए रेट

Today's Gold Rate: फिर से टूटा सोना, चांदी में 1900 रु की गिरावट, जानिए आज के नए रेट

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार बंद है। वहीं स्थानीय मांग कम होने की वजह से सोने की कीमत पर भारी दबाव है। सोने की कीमत में गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को सोना धड़ाम हो गया। सोने की कीमत में 377 रुपए की गिरावट आई और सोना 43298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली।

 सोमवार को सोना हुआ धड़ाम

सोमवार को सोना हुआ धड़ाम

सोने की कीमत में हफ्ते के पहले दिन ही गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार बंद है, लेकिन कोरोना वायरस की महमारी का असर सोने-चांदी के वायदा पर भी देखने को मिला। सोमवार को वायदा बाजार में सोमवार की कीमत में गिरावट आई। 10 ग्राम सोने की कीमत 377 रुपए नीचे खिसक गया और सोना 43298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी का कैसा रहा हाल

चांदी का कैसा रहा हाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी 1900 रुपए नीचे गिर गया। चांदी आज गिरकर 39500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोने-चांदी की कीमत पर कोरोना वायरस का असर देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत पर दवाब रहा।

एक नजर आज सोने-चांदी की कीमत पर

एक नजर आज सोने-चांदी की कीमत पर

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर डालते हैं। आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 43298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यह 43675 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 43125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो सोमवार को यह 39500 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+