Gold Price: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज सस्ता हुआ गोल्ड, जानिए कैसी रहेगी भविष्य में चाल
Gold Price: गोल्ड की कीमतों में जिस तरह से तकरीबन एक फीसदी का उछाल देखने को मिला था, उसके बाद आज इसके दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में गोल्ड के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। गोल्ड की बात करें तो पिछले हफ्ते यह 58 हजार के करीब पहुंच गया था।
इसके बाद इसमें उछाल देखने को मिला और यह 59 हजार के पार चला गया। मंगलवार की तेजी के बाद आज गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर गोल्ड आज 59765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के भाव की बात करें तो यह 76156 रुपए प्रति किलोग्राम है।

वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का दाम 60800 पहुंच गया है जबकि चांदी के दाम 78400 रुपए हैं। मंगलवार को गोल्ड के दाम अपने डेढ़ महीनों के शीर्ष पर पहुंच गए थे, लेकिन अब गोल्ड के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह से अमेरिका के फेडरल बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी पर लगाम लगाई है उसका असर गोल्ड के दाम पर भी देखने को मिल रहा है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि मंगलवार को गोल्ड के दाम शीर्ष पर पहुंच गए थे। अमेरिका की रिटेल सेल्स में गिरवाट भी इसकी एक बड़ी वजह है। डॉलर इंडेक्स अपने 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। 26 जुलाई को फेडरल रिजर्व पर हर किसी की नजर है।
मेहता इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कालांतरी ने कहा कि गोल्ड और सिल्वर के दाम में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को गोल्ड और सिल्वर के दाम ढाई महीनों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। लेकिन यूएस रिटेल सेल्स के आंकड़े सामने आने के बाद गोल्ड के दाम और बढ़ने की उम्मीद कम है।
जून माह में यूएस रिटेल सेल्स 0.2 फीसदी बढ़ी है। हमे उम्मीद है कि गोल्ड और सिल्वर के दाम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। गोल्ड की बात करें तो 1965-1955 डॉलर पर इसे सपोर्ट है। वहीं सिल्वर की बात करें तो इसे 24.82-24-60 डॉलर पर सपोर्ट है।
वहीं पृथ्वीफिनमार्ड कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का मानना है कि गोल्ड और सिल्वर के दाम सकारात्मक बने रहेंगे। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी का असर इसपर देखने को मिल सकता है। गोल्ड के दाम अगर 59550 पर पहुंचते हैं तो इसे खरी जा सकता है। वहीं चांदी अगर 75650 पर पहुंचता है तो इसे खरीदा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications