Gold Rate 1st October: दुर्गापूजा से ठीक पहले 10000 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानें आज का भाव
Gold Rate 1st October: दुर्गापूजा से ठीक पहले 10000 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानें आज का भाव
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। सोने की कीमत में अक्टूबर के पहले दिन ही बड़ी गिरावट आई है। सोने की कीमत एक बार फिर से नीचे गिर गई। MCX पर सोने की कीमत 1 अक्टूबर को 0.58 फीसदी गिरकर 46265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 58118 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। गोल्ड फ्यूचर रेट पर नजर डाले तो अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.13 फीसदी गिरकर 46265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाल सोने की कीमत 0.24 फीसदी गिरकर 46410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं फरवरी 2021 डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.23 फीसदी गिरकर 46611 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने
सर्राफा बाजार में हफ्ते क आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत लगातार बदल रही है। सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में सोना 6 महीने क निचले स्तर पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46467 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46281 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42564 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट 34850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 59408 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
वैश्विक बाजार का हाल
सोने की कीमत अगर वैश्विक बाजार में देखें तो वैश्विक बाजार में सोना की कीमत में कमजोरी का रूख देखने को मिला। इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड के रेट में कमजोरी आई। गोल्ड स्पॉट प्राइस में 0.1 फीसदी की कमी आई और ये 1,754.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। डॉलर में लौटी मजबूती का असर सोने की कीमत पर पड़ा, वहीं सिल्वर का प्राइस 0.6 प्रतिशत कम होकर 22.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications