सोने में लगी आग, श्रीलंका में 214944 तो पाकिस्तान में 114460 रु में बिक रहा गोल्ड, जानें भारत में रेट
सोने में लगी आग, पाकिस्तान में 114460 रु में बिक रहा गोल्ड, जानें भारत में ताजा कीमत
नई दिल्ली। सोने की कीमत में फिर से तेजी का दौर शुरू हो गया। सोना फिर से तेजी के साथ उच्चतम स्तर की ओर बढ़ने लगा है। भारत में सोने की कीमत 51205 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया तो वहीं पड़ोसी देश श्रीलंका और पाकिस्तान में सोने की कीमत में आग लगी है। दोनों देशों में सोने की कीमत लाख रुपए के पार हो गई है। श्रीलंका में जारी आर्थिक हलचल के बीच मंहगाई सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं तो वहीं पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता और अर्थव्यवस्था के कारण सोना महंगाई के नए स्तर को छू रहा है।

श्रीलंका में लोग बेच रहे हैं सोना
श्रीलंका में महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। वहां पेट्रोल 420 रुपए को डीजल 400 रुपए प्रकि लीटर बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों से अलावा रोजमर्रा की चीजें महंगाई के नए स्तर को छू रही है। वहीं श्रीलंका के लोगों को अपनी जरूरतों और खाने-पीने की चीजों को खरीदने के लिए सोना बेचना पड़ रहा है। 24 मई को श्रीलंका में सोने की कीमत पर नजर डालें तो यहां 24 कैरेट वाले सोने का भाव 215044 श्रीलंकाई रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 197124 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

पाकिस्तान में सोना 1 लाख के पार
वहीं पड़ोसी मुल्का पाकिस्तान में सोने की कीमत 1 लाख के पार हो गई है। पाकिस्तान में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 114460 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। कराची सर्राफा बाजार में 24 मई के सोने के भाव को देखें तो 114460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 1 तोला सोना यहां 133500 रुपए में बिक रहा है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 104921 रुपए प्रति ग्राम तो 1 तोला 122374 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

भारत में सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो यहां सोना आज सस्ता हो गया। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 51205 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51000 रुपए और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46904 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38404 रुपर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत आज 1000 रुपए तक गिरकर 61200 रुपए तक पहुंच गया है।

MCX पर सोने की कीमत
अगर MCX पर सोने की कीमत की बात करें तो लोबल मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के कारण आज सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला। मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा कीमत 50947 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 61144 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
Video: शेर को गुदगुदी करना पड़ा महंगा, मौका मिलते ही चबा डाली उंगली, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर












Click it and Unblock the Notifications