Video: शेर को गुदगुदी करना पड़ा महंगा, मौका मिलते ही चबा डाली उंगली, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
Video: शेर को गुदगुदी करना पड़ा महंगा, चबा डाली उंगली, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
नई दिल्ली, 23 मई। कहते हैं कि बेजुबान जानवर तब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते जब तक कोई उन्हें परेशान न करें। अगर बात बब्बर शेर की हो तो रिस्क लेना भी खतरे से खाली नहीं है। शेर चाहे जंगल में हो या पिंजरे में वो कब खतरनाक हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां शेर ने पिजंर में बंद रहने के बावजूद शख्स की उंगली चबा डाली।

शख्स से मस्खरी करना पड़ा भारी
सोशल मीडिया पर एक वीडिो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर पिंजरे में बंद रहने के बावजूद शख्स पर हमला कर देता है और उसकी उंगली चबा डालता है। घटना अफ्रीका के जमाइका चिड़ियाघर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कैसे शेर के पिंजरे में हाथ डालकर उसे गुदगुदी करता है, उसे छेड़ता है। शेर को ये मस्ती पसंद नहीं आई। और चंद सेकेंड बाद ही शेर हमलावर हो गया।

पिंजरे में बंद शेर ने चबा डाली उंगली
वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे चिड़ियाघर धूमने आया एक व्यक्ति बार-बार शेर के पिंजरे में हाथ डालकर उसे परेशान करता है। वो पिंजरे अंदर उंगलियां डालकर शेर को कभी गुदगुदी करता है तो कभी उसके मुंह में हाथ डालता है। थोड़ी देर तक तो शेर सब देखता रहा और अपने सिर को झटककर उसे बार-बार संकेत दे रहा था कि वो ऐसी मस्खरी न करें, लेकिन जब शख्स नहीं रूका तो गुस्साए शेर ने उसकी उंगली अपने मुंह में दबा ली। शेर ने जैसे ही उसकी उंगली अपने दांतों के बीच दबाई, इसकी चीख निकल गई और वो किसी तरह से खुद को बचाने की कोशिश करने लगा, लेकिन शेर से बच पाना नामुमकिन था। काफी कोशिशों के बाद वो अपना हाथ बचा पाया, लेकिन सिर्फ उंगली की हड्डी ही बची,ताकि हिस्से को शेर ने चबा लिया।

3.9 मिलियन लोगों ने देखा वीडिय़ो
इस वीडियो को @OneciaG नाम के अकाउंट से एक यूज़र ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक 3.9 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है कि दिखावे के चक्कर में अपमान ही होता है। लोग इस वीडियो में खूब कमेंट कर रहे हैं। लोग इसे शख्स की मूर्खता बता रहे हैं। इस पूरी घटना को वहां मौजूद लोग कैमरे में कैद करते रहे। अब ये वीडियो वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications