Gold weekly Update:खुशखबरी, चुनावी नतीजों के बीच धड़ाम हुआ सोना, 3400 रुपए तक गिरे दाम, जानें कैसा रहेगा आगे
Gold weekly Update:खुशखबरी, चुनावी नतीजों के बीच धड़ाम हुआ सोना, 3400 रुपए तक गिरे दाम, जानें कैसा रहेगा आगे का हाल
नई दिल्ली। सोने की कीमत में जहां अप्रैल महीने के शुरुआत में तेजी आई, वहीं मिड अप्रैल के बाद से सोना गिरने लगा। जैसे-जैसे देश में कोरोना से हालात बिगड़ने लगे, सोने की कीमत में गिरावट आने लगी है। अप्रैल 2021 के आखिरी हफ्ते की बात करें तो एक सप्ताह में सोना 1015 रुपए सस्ता हो गया, जबकि साल 2021 में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 3411 रुपए तक गिरावट आ चुकी है। जबकि चांदी की कीमत में 1352 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

सोना फिर से हुआ सस्ता
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोना फिर से गिर गया। बीते हफ्ते सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 1015 रुपए तक सस्ता हो गया। 1 हफ्ते में ये सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट है। इस हफ्ते सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 1015 रुपए तक गिर गया है, जबकि चांदी की कीमत में 1352 रुपए की गिरावट आई है।

9463 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना
अगर सोने की कीमत की तुलना उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 9463 रुपए गिर चुका है। सोने की कीमत 7 अगस्त 2020 को अपने अब तक के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इस कीमत से आज के मूल्य की तुलना करें तो सोने की कीमत 9463 रुपए तक गिर गई है।

वैश्विक बाजार का हाल
अगर वैश्विक बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो इंटरनेशनल मार्केट में सोन की कीमतों में 2.33 डॉलर की गिरावट आई और सोना गिरकर 1768.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रह है। वहीं चांदी की कीमत 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 25.91 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।

इस हफ्ते सोने का हाल
अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 30 अप्रैल 2021 को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 29 अप्रैल 2021 को सोना 47027 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि 28 अप्रैल 2021 को सोने का भाव 46950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 27 अप्रैल 2021 को सोने की कीमत 47353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं 26 अप्रैल 2021 को सोना 47401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। इसके अलावा 23 अप्रैल 2021 को सोने की कीमत 47615 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications