सोने का भाव 5 सालों के निचले स्तर पर, 25000 से भी कम हुए दाम
नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने की चाहत रखते हैं तो यह समय आपके लिए सबसे सही समय है। सोना अपने पांच साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमत 24700 रुपए तक पहुंच गयी है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में गिरावट के चलते सोने के दामों लगातार गिरावट जारी है। भारत में स्टैंडर्ड का दाम 25900 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि जेवराती सोना 24700 रुपए प्रति दस ग्राम पहुं गया है।
वहीं न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 1,129.60 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गयी है। आपको बता दें कि भारत में सोने के दाम वर्ष 2009 के बराबर पहुंच गयी है। सोना स्टैंडर्ड के दामों में 150 रुपए की कमी आयी है।
जानिए घर में रखे सोने से कैसे करें कमाई?
उधर सोने के साथ चांदी के दामों में कमी दर्ज की गयी है। चांदी के दामों में 300 रुपए की कमी हुई है। इस कमी के बाद चांती के दाम घटकर 34500 रुपए तक पहुंच गया है।













Click it and Unblock the Notifications