Gold: घर में रखा सोना बनाएगा मालामाल, मिलेगा 2.50% ब्याज, जानें क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम?

Gold: घर में रखा सोना बनाएगा मालामाल,क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम?

नई दिल्ली। अगर आप भी अपने घर में सोना रखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। घर में रखा सोना आपको ब्याज दिलाएगा। घर की तिजोरी और आलमारी में रखा सोना आपको कमाई का मौका दे सकता है। आप घर में रखें सोने से ब्याज कमा सकते हैं। इस तरीके से न केवल आप अपने गहने को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि उसपर कमाई का भी मौका मिलेगा। अगर आप अपने सोने के गहनों को बैंक के लॉकर में रखते हैं तो आपको लॉकर का चार्ज देना होता है, लेकिन हम आपको आरबीआई की उस स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जि,में आप अपने घर पर रखी ज्वैलरी से अधिक कमाई कर सकते हैं।

 घर में रखा सोना बनाएगा मालामाल

घर में रखा सोना बनाएगा मालामाल

सोने हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। सोने को लोग मुश्किल वक्त का साथी मानते हैं। वहीं आरबीआई के नए नियम के साथ आप घर में रखे सोने से कमाई कर सकते हैं । आरबीआई की स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (RBI Gold Monetisation Scheme) के साथ आप एफडी की तरह ही सोने पर भी ब्याज कमा सकते हैं। इस स्कीम में आपको फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही सोना या सोने का मूल्य के साथ उसपर ब्याज भी मिलेगा

कहां से ले सकते हैं ये स्कीम

कहां से ले सकते हैं ये स्कीम

आप अगर इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक , बैंक ऑफ इंडिया ,पंजाब नेशनल बैंक समेत कई दूसरे सरकारी बैंकों में इस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। आप बैंक में इस स्कीम का लाभ उठाकर सोन की ज्वैलरी पर ब्याज पा सकते हैं। बैंक ग्राहकों को लॉन्ग टर्म डिपॉजिट पर 2.50% तक का ब्याज पा सकते हैं। वहीं मध्यम टर्म डिपॉजिट पर 2.25% का ब्याज पा सकते हैं। यानी घर में रखा सोना आपको ब्याज दिलाएगा।

जानें क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम?

जानें क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम?

आरबीआई के गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के बारे में बताए तो ये एक तरह का फिक्स्ड डिपॉजिट हैं, जिसमें आप सोने का एफडी करवा सकता हैं। इस स्कीम में लोगों को ज्लैवरी की कीमत और मोच्योरिटी के समय के मुताबिक ब्याज मिलता है। भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है। आप इस गोल्ड एफडी को सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खोल सकते हैं। इस स्कीम में ग्राहक कम से कम 10 ग्राम कच्चा सोना जमा कर सकता है। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा नहीं तय की गई है। आप 1 से 15 सालों के बीच का टर्म चुन सकते हैं।

 सोने की ताजा कीमत

सोने की ताजा कीमत

सोन की ताजा कीमतों की बात करें तो सर्राफा बाजारों सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को सोने की कीमत 47484 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी में 1090 रुपए की तेजी आई और चांदी 63977 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। सोने की कीमत में मंगलवार को जहां तेजी आई तो वहीं इससे पहले सोना अपने 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

कितना सस्ता बिक रहा सोना

कितना सस्ता बिक रहा सोना

अगर सोने की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 8870 रुपए सस्ता हो गया। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य पर पर पहुंच गया। सोना 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत की तुलना करें तो आज सोना 8770 रुपए सस्ता हो गया। वहीं चांदी की कीमत 13121 रुपए प्रति किलोग्राम पर टूटकर 63977 रुपए पर पहुंच गया।

Bank Holiday: आज से अगले 5 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+