Bank Holiday: आज से अगले 5 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। Bank Holiday August 2021.अगस्त महीने में बैंक की छुट्टियों की लंबी लिस्ट है। अगस्त महीने में बैंक करीब 15 दिन बंद रहेंगे, जिनमें से कुछ छुट्टियां बीत गई तो कुछ आने वाले दिनों में होने वाली है। 19 अगस्त से एक बार फिर से बैंकों की लंबी छुट्टियां शुरू हो रही है। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई अटका हुआ है तो अब आपको अगले कुछ दिन इंतजार करने होंगे। बैंक की लंबी छुट्टियों की शुरुआज 19 अगस्त से हो रही है, जो अगले पांच दिनों तक चलने वाली है। हालांकि अच्छी बात ये हैं कि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में है। सरकारी और त्योहारों की छुट्टी के आधार पर बैंक पांच दिन बंद रहंगे।

 19 अगस्त से 5 दिन बैंक बंद

19 अगस्त से 5 दिन बैंक बंद

19 अगस्त 2021 से बैंकों की लंबी छुट्टी होने जा रही है। 19 अगस्त को मुहर्रम की वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 20 अगस्त को शुक्रवार को ओणम के चलते बेंगलुरु, चेन्‍नई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 21 अगस्त को थिरुओनम की वजह से कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। जबकि 22 अगस्त को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। जबकि 23 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम में बैंकों की छुट्टी होगी।

 अगले हफ्ते फिर से छुट्टियां

अगले हफ्ते फिर से छुट्टियां

23 अगस्त के बाद फिर 28 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 29 अगस्त को रविवार की छुट्टी के चलत देशभर के बैंक बंद रहेंग। महीने क आखिरी दिन भी बैंक की छुट्टी रहेगी, जहां 30 अगस्त को कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे तो वहीं हैदराबाद में 31 अगस्त को कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी की छुट्टी होगी।

RBI ने बदला लॉकर का नियम

RBI ने बदला लॉकर का नियम

आरबीआई ने बैंक लॉकर (Bank Locker) क नियम बदल दिए हैं। अगले साल से बैंक लॉकर क नियम को लेकर आरबीआई ने नए दिशानिर्देश जारी किए है, जिसके मुताबिक 1 जनवरी, 2022 से बैंकों में लॉकर के नए नयम लागू हो जाएंगे। नए नियम में लॉकरों के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, जिसके मुताबिक बैंकों के ब्रांच वाइज लॉकर अलॉटमेंट की डिटेल कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ी जाएगी।

RBI ने HDFC बैंक को दी बड़ी राहत, क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगा बैन हटाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+