Gold Buying Tip: सोना खरीदते वक्त जरूरी चेक करें ये 3 चीजें, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Gold Buying Tip: गोल्ड खरीदना किसे पसंद नहीं होता है। भारत में हर किसी को गोल्ड खरीदना काफी पसंद होता है। हर कोई इसे सुरक्षित और आसान निवेश का विकल्प मानता है। हर त्योहार, पर्व, कार्यक्रम में गोल्ड की मांग सबसे अधिक होती है। यही वजह है कि भारत में गोल्ड को लेकर लोगों में काफी लोकप्रियता है।

लेकिन गोल्ड को खरीदने से पहले अगर आप कुछ जरूरी बातों का खयाल नहीं रखेंगे तो यह आपके लिए फायदे की जगह घाटे का सौदा साबित हो सकता है। दरअसल सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से गोल्ड की खरीद को लेकर कुछ जरूरी नियमों में बदलाव किया है, जोकि आपके लिए काफी जरूरी है।

gold

सरकार ने बदला नियम

सरकार ने जो निर्देश जारी किया है उसके अनुसार 1 अप्रैल 2023 के बाद कोई भी ज्वेलर हॉलमार्क के बिना गोल्ड को नहीं बेच सकते हैं, लिहाजा आपको गोल्ड की खरीद के वक्त इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से आप जब गोल्ड को बेचने के लिए जाते हैं तो आपको इसकी सही कीमत मिलती है।

बीआईएस लोगो
जब भी आप कोई ज्वेलरी किसी शॉप से खरीदें तो इसे खरीदने से पहले आपको इसपर बीआईएस लोगों को अवश्य जांचना है। अगर आपकी ज्वेलरी पर बीआईएस लोगो है तो यह ज्वेलरी सर्टिफाइड है और आप इसे खरीद सकते हैं।

gold purity

गोल्ड प्योरिटी
गोल्ड खरीदते वक्त इसकी प्योरिटी यानि शुद्धता को जांचना भी बहुत जरूरी है। आप जितने भी कैरेट का गोल्ड ले रहे हैं इसकी जानकारी ज्वेलरी पर दर्ज होनी जरूरी है। अगर गोल्ड ज्वेलरी पर 916 लिखा है तो इसका मतलब यह 22 कैरेट यानि 91.6 फीसदी शुद्धता का गोल्ड है।

Bis Logo

6 डिजिट का हॉलमार्क
जब भी ऑप कोई गोल्ड ज्वेलरी खरीदें तो उसपर 6 डिजिट का हॉलमार्क देखना कतई ना भूलें। ज्वेलरी खरीदते वक्तक बीआईएस हॉलमार्क सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन काफी अहम होता है। इसमे आपको गोल्ड की शुद्धता की जानकारी मिलीत है। साथ ही 6 डिजिट का HUID कोड होता है जोकि गोल्ड की शुद्धता को दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+