सोना 4000 रुपए महंगा होना है अफवाह, जानिए असली दाम
अगर वाट्सऐप और सोशल मीडिया साइट पर आ रही खबरों को सच मान रहे हैं तो यकीन मानिए आप ठगे जा सकते हैं।
नई दिल्ली। अगर वाट्सऐप और सोशल मीडिया साइट पर आ रही खबरों को सच मान रहे हैं तो यकीन मानिए आप ठगे जा सकते हैं। क्योंकि बाजार में ऐसी अफवाह फैल गई हैं कि 500-1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद सोने की कीमत प्रति दस ग्राम तक 4000 रुपए तक बढ़ गई है। जबकि असलियत कुछ और ही है।

बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पर 4000 रुपए तक सोने के दाम नहीं बढ़े हैं। सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 900 रुपए तक महंगा हुआ है। जोकि बाजार में फैली अफवाह से 3100 रुपए कम है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 31,750 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। यह कीमत तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले 19 नवंबर, 2013 को बुलियन मार्केट में सोने की कीमत 31, 820 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर थी।
बाजार के जानकारों के मुताबिक 500-1000 रुपए के नोट खपाने के लिए लोगों ने जल्द से जल्द सोना खरीदना शुरू कर दिया। इसके चलते भी बाजार में सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications