सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी, जानें 10 ग्राम सोने की कीमत
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली है। आज सोने की कीमत में 30 रुपए की तेजी देखने को मिली तो वहीं चांदी में सुधार हुआ। चांदी की कीमत में 50 रुपए की तेजी देखने को मिली। सकारात्मक वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के चलते आज सोने और चांदी में मामूली सुधार देखने को मिला है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 30650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में भी सुधार हुआ और ये 50 रुपए की तेजी के साथ 37850 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की बात करें तो 50 रुपए के सुधार के साथ 37850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के सिक्कों का भाव 72000 रुपए लिवाल और 73000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications