Good News: फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, 10 ग्राम सोने के लिए चुकानी होगी इतनी रकम
नई दिल्ली। शनिनार को मोदी सरकार के बजट ऐलान के बाद से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी सोने-चांदी की कीम त में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना जहां 388 रुपए नीचे गिर गया तो वहीं चांदी की कीमत में 346 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में गिरावट का दौरा जारी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक यहीं स्थिति बनी रह सकती है।

सोना हुआ सस्ता
डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मजबूती का असर सोने की कीमत में पड़ा। मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 388 रुपया गिरकर 41,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो ये 41270 रुपए पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई।

चांदी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। सिल्वर यानी चांदी की कीमतों में भी 346 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 47,080 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोमवार को चांदी का भाव 47,426 रुपए पर बंद हुई थी।

क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम
बाजार एक्टपर्ट के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। डॉलर के मुकाबले रुपए में 18 पैसे की मजबूती आई है। जिसका असर सोने की कीमत पर दिखा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1570 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.73 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया वहीं चीनी केंद्रीय बैंक द्वारा लिक्विडिटी बढ़ाने का असर भी सोने-चांदी की कीमत पर पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications