महज 312 रुपये में हवाई सफर का लुत्फ उठाये, GoAir ने दी भारी छूट
गोएयर के बयान के मुताबिक आप 24 से 29 नवंबर के बीच 1 दिसंबर से अगले साल 28 अक्टूबर 2018 तक की यात्रा की बुकिंग करा सकते हैं। टिकट बुकिंग के लिए 'First Come, First Serve' की नीति तय की गई है।
Recommended Video


नई दिल्ली। Goair एयरलाइन्स ने अपनी उड़ानों पर भारी डिस्काउंट का ऐलान किया है। अब आप गोएयर की फ्लाइट से दिल्ली, बैंगलोर, लखनऊ जैसे 7 शहरों के लिए महज 312 रुपये में सफर कर सकते हैं। हालांकि गोएयर का यह ऑफर कुछ ही दिनों के लिए है। गोएयर के बयान के मुताबिक आप 24 से 29 नवंबर के बीच 1 दिसंबर से अगले साल 28 अक्टूबर 2018 तक की यात्रा की बुकिंग करा सकते हैं। गोएयर 7 शहरों के लिए उड़ानों पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। सीट कन्फर्म नहीं होने पर भी करें तत्काल से सफर, जानिए नियम
गोएयर के बयान के मुताबिक आप 24 से 29 नवंबर के बीच 1 दिसंबर से अगले साल 28 अक्टूबर 2018 तक की यात्रा की बुकिंग करा सकते हैं। टिकट बुकिंग के लिए 'First Come, First Serve' की नीति तय की गई है। गोएयर एयरलाइन्स को वाडिया समूह संचालित करता है।
जिन 7 शहरों को गोएयर ने अपने इस विशेष किराया पेशकश में शामिल किया है वे हैं दिल्ली, कोच्चि, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और लखनऊ। इन मार्गों पर यात्रा करने वाली यात्री इस 24 से 29 के बीच टिकट बुक कर इस पेशकश का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि गोएयर ने इस पेशकश में अपने मुख्यालय मुंबई को शामिल नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications