New Rules on Tatkal Tickets - तत्काल टिकट अगर नहीं है कन्फर्म, तो पड़ोसी कर सकता है आपकी मदद, लेकिन ये हैं कुछ शर्ते
तत्काल टिकट यानी अगर आपने पहले से ट्रेन में टिकट बुक नहीं किया है तो आप तत्काल बुकिंग के जरिए अपना टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन तत्काल के जरिए टिकट बुक करने से पहले कुछ नियम जानने बेहद जरूरी हैं।
Recommended Video

नई दिल्ली। तत्काल टिकट यानी अगर आपने पहले से ट्रेन में टिकट बुक नहीं किया है तो आप तत्काल बुकिंग के जरिए अपना टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन तत्काल के जरिए टिकट बुक करने से पहले कुछ नियम जानने बेहद जरूरी हैं। आइए आपको बताते है तत्काल टिकट बुक करने से लेकर उसे रद्द करने तक जुड़ी सारी अहम जानकारियां ...

तत्काल टिकट बुक करने का समय
आप अपनी यात्रा के एक दिन पहले तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। एसी और स्लीपर में तत्काल टिकट बुक करने के अलग-अलग नियम हैं। अगर आप एसी में यात्रा करना चाहते हैं तो आपको यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे से टिकट बुक करा सकते हैं। यदि आपको स्लीपर का तत्काल टिकट लेना है तो आप एक दिन पहले सुबह 11 बजे से टिकट बुक करा सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए भी यही नियम है।

एक टिकट पर सिर्फ 4 यात्री कर सकते हैं सफर
एक तत्काल टिकट पर अधिकतम चार यात्री ही सफर कर सकते हैं। इनमें से भी किसी एक के पास यात्रा के दौरान पहचान पत्र होना आवश्यक है। अगर आप ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करते हैं तो आप एक आईडी पर टो तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि अगर फर्स्ट एसी का टिकट करते हैं तो आपको ये सुविधा नहीं मिलेगी।

तत्काल टिकट में वेटिंग मिले तो क्या करें?
अगर आपकी तत्काल टिकट वेटिंग में है और उसमें से कुछ यात्रियों की सीट कन्फर्म है या आरएसी में है और बाकी की वेटिंग में है इस परिस्तिथि में वेटिंग वाले यात्री भी ट्रेन में सफर कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी भी यात्री की सीट कंफर्म नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप सफर नहीं कर सकते हैं क्योंकि टिकट कंफर्म नहीं होने पर अपने आप रद्द हो जाएगा। टिकट रद्द होने के बाद सारा पैसा आपके बैंक खाते में आ जाएगा।

तत्काल टिकट के रिफंड का नियम
अगर आपका तत्काल टिकट कंफर्म है तो आपको टिकट कैंसिल कराने पर कोई भी रिफंड नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आपका टिकट वेटिंग या आरएसी में है और आपने ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले टिकट कैंसिल कराया है तो आपको रिफंड मिलेगा। यदि आपका तत्काल टिकट कन्फर्म है और ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट है तो ऐसी स्थिति में भी टिकट कैंसिल कराने पर आपको पूरा रिफंड मिलेगा।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications