25 की उम्र में शुरू कीजिए ये काम, 45 के बाद जीवनभर आराम, हर महीने मिलेगा 80 हजार, कभी खत्म नहीं होगा पैसा
Get lifetime Salary without Work: अक्सर आपको अपने भविष्य को लेकर चिंता सताती रहती है। नौकरी नहीं रहने पर आपका जीवन कैसे चलेगा। बुढ़ापे में आपको कौन सहारा देगा। इन तमाम चिंताओं से मुक्ति के लिए ही लोग अलग-अलग निवेश के विकल्प तलाशते हैं।
बाजार में निवेश के कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। लेकिन सबसे कम जोखिम वाला निवेश म्युचुअल फंड को कहा जाता है। हालांकि इसमे इक्विटी की तुलना में रिटर्न कम होता है, लेकिन यह आपको बाजार के जोखिमों से काफी हद तक बचाने का काम करता है।

सिर्फ 10 हजार महीना निवेश, जीवनभर 80 हजार सैलरी
मान लेते हैं आपकी उम्र 20-25 वर्ष के बीच है और आपसे हम कहें कि 20 साल तक आप हर महीने सिर्फ 10 हजार रुपए का निवेश करें, इसके बाद बाद आप हर महीने 70-80 हजार रुपए निकाल सकते हैं और जबतक आप जिंदा रहेंगे, आपका पैसा कभी खर्च नहीं होगा।
आप सोच रहे होंगे ऐसी कौन सी स्कीम है, फिर से कहीं वही घिसा-पिटा निवेश की प्लानिंग तो नहीं बता रहें 10 हजार लगाओ करोड़ो बनाओ। जी नहीं, हम आपको एक खास निवेश के बारे में बताने जा रहे हैं। निवेश की इस योजना को व्यवस्थित निकासी योजना यानि Systematic Withdrawal Plan कहते हैं।
Systematic Withdrawal Plan की बात करें तो अगर आप 25 वर्ष की आयु में हर महीने 10 हजार रुपए की एसआईपी अगले 20 वर्षों के लिए करते हैं तो इसके बाद आप हर महीने 70 हजार रुपए निकाल सकते हैं और जबतक आप जिंदा रहेंगे आपका पैसा कभी खत्म नहीं होगा।
20 साल में कुल निवेश 24 लाख
अगर आप 20 सालों तक हर महीने 10 हजार रुपए की एसआईपी करते हैं और आपका म्युचुअल फंड औसतन 12 फीसदी का रिटर्न हर वर्ष देता है तो 20 वर्षों में आप कुल 24 लाख रुपए का निवेश करते हैं।
12% के हिसाब से 75 लाख का रिटर्न
इसपर आपको 12 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से तकरीबन 75 लाख यानि 7591479 रुपए मिलेंगे। यानि 20 वर्ष बाद आपके पास तकरीबन एक करोड़ रुपए यानि 99,91,479 रुपए हो जाएंगे।
20 साल बाद हर वर्ष 12 लाख का रिटर्न
जब 20 वर्ष के बाद आप इस करोड़ की राशि को म्युचुअल फंड में बनाए रखेंगे और आपको 12 फीसदी का रिटर्न मिलता रहेगा। यानि आपको हर वर्ष तकरीबन 12 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा।
कभी खत्म नहीं होगा पैसा
आपको हर वर्ष 12 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है और आप इसमे से 9.6 फीसदी हर वर्ष निकालते हैं तो आपको हर महीने 80 हजार रुपए मिलेंगे और आपका पैसा कभी खत्म नहीं होगा, बल्कि यह बढ़ता ही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications