Gautam Adani: गौतम अडानी नहीं रहे एशिया के नबंर 2 रईस, एक खबर से डूब गए 70000 करोड़

अडानी ने गंवाए 70000 करोड़,छिन गई एशिया के नंबर-2 रईस की कुर्सी

नई दिल्ली, जून 17। भारत के अरबपतियों में शामिल गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है। एक रिपोर्ट के चलते अडानी की कुर्सी छिन गई। गुरुवार को अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई और उनसे एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स की कुर्सी छिन गई। एक खबर के चलते गौतम अडानी की संपत्ति तीन दिन में 70000 करोड़ रुपए गिर गई। संपत्ति में आई इस बड़ी गिरावट के बाद अडानी का ताज भी उनसे छिन गया। आइए जानें क्या है वो खबर...

Recommended Video

    Gautam Adani नहीं रहे एशिया के दूसरे सबसे अमीर, चौथे दिन भी गिरे Company के Shares | वनइंडिया हिंदी
    एशिया क नंबर 2 रईस नहीं रहे अडानी

    एशिया क नंबर 2 रईस नहीं रहे अडानी


    भारत के अरबपति और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी का ताज उनसे छिन गया। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार चौथे दिन गिरावट आई। 17 जून को अडानी समूह की 6 में से 3 कंपनियों के शेयर में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और इनके शेयर लोअर सर्किल पर लग गया। अडानी टोटल गैस,अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट आई तो वहीं अडानी पावर के शेयर 4.97 फीसदी गिर गए, जबकि अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 0.94 फीसदी की गिरावट आई।

    तीन दिन में गंवाए 70000 करोड़

    तीन दिन में गंवाए 70000 करोड़

    इस गिरावट के बाद अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई और वो एशिया के दूसरे सबसे अमीर के पायदान से नीचे गिर गए। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर में आई इस गिरावट के चलते गौतम अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई। तीन दिन में अडानी के नेट वर्थ में करीब 9.4 अरब डॉलर यानी करीब 70000 करोड़ रुपए की गिरावट आई।

    अडानी का ताज इस चीनी कारोबारी के सिर पर सजा

    अडानी का ताज इस चीनी कारोबारी के सिर पर सजा

    अडानी की संपत्ति में इस गिरावट के बाद उनकी संपत्ति 9.4 अरब डॉलर तक गिर गई, जिसके बाद वो एशिया के नंबर 2 अमीर की लिस्ट से नीच उतर गए। वहीं उनकी जगह चीन क कारोबारी जोंग शैनशैन ने ले ली। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी के पास 67.6 अरब डॉलर की संपत्ति रह गई। हालांकि एशिया के सबसे अमीर शख्स का तर्जा अभी भी भारतीय के पास है। 84.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं।

     इस एक खबर ने अडानी को दिया झटका

    इस एक खबर ने अडानी को दिया झटका

    14 जून को एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी ने 3 विदेश फंड्स वाले अकाउंट को सीज कर दिया। इन तीन फंडों के पास अडानी समूह के 43500 करोड़ रुपए का निवेश है। इस खबर के आते ही अडानी समूह के शेयर नीच गिरने लगे। हालांकि अडानी ग्रुप ने इस खबर को गलत बताया और कहा कि निवेशकों के मन में भय पैदा करने के लि ये गलत खबर उड़ाई जा रही है। वहीं बहुत से बाजार जानकार फिलहाल निवेशकों को इस विवाद से बचने की सलाह दे रहे हैं।

    टेस्ला के CEO एलन मस्क को आखिर क्यों बेचना पड़ रहा है अपना 'आखिरी घर', खुद किया खुलासा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+