गौतम अडानी को बड़ा झटका, 17 दिन में डूबे 128720 करोड़, अमीरों की टॉप 20 लिस्ट से हए बाहर

नई दिल्ली, जुलाई 1। जून का महीना अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए कुछ खास नहीं रहा। जून महीने में आई एक रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट हुई है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। वहीं जुलाई महीने के पहले दिन भी अडानी ग्रुप की 6 कंपनियों में से 3 कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। अगर आंकड़ों को देखें तो गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले 17 दिनों में 17.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

 गौतम अडानी को झटका

गौतम अडानी को झटका

अडानी समूह के लिए जुलाई महीने की शुरूआत भी खास नहीं रही। कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ। कंपनी की 6 कंपनियों में से 3 कंपनियों के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है। आज सुबह बाजार खुलते ही अडानी समूह की दो कंपनियों के शेयर 5 फीसदी लोअर सर्किट पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में आई इस गिरावट के चलते गौतम अडानी की संपत्ति में 17 दिनों में 17.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

हर मिनट 5 करोड़ से अधिक का नुकसान

हर मिनट 5 करोड़ से अधिक का नुकसान

शेयरों में आ रही गिरावट के चलते 14 जून के बाद से गौतम अडानी की संपतति में हर मिनट सवा 5 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक 14 जून को गौतम अडानी की संपत्ति 77 अरब डॉलर थी। जो लगातार गिरती जा रही है। बुधवार को गौतम अडानी की संपत्ति 59.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। अगर कैलकुलेशन करें तो 17 दिनों में गौतम अडानी की संपत्ति 17.3 अरब डॉलर तक गिर गई है। भारतीय करेंसी में देखें तो ये आंकड़ा 128720 करोड़ रुपए के करीब है। यानी 17 दिनों में गौतम अडानी ने करीब 128720 रुपए गंवाए। यानी हर मिनट गौतम अडानी की संपत्ति में 5 करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है।

 अमीरों की टॉप 20 की लिस्ट से हुए बाहर

अमीरों की टॉप 20 की लिस्ट से हुए बाहर

गौतम अडानी के नेट वर्थ में आई इस गिरावट के बाद दुनिया भर के अमीरों के टॉप 20 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। अडानी संपत्ति महज 59.7 अरब डॉलर रह गई है, जिसके चलते वो दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए। अडानी अब 19वें पायदान से खिसकर 21वें नंबर पर पहुंच गए। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जहां रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 12वें स्थान पर बने हुए हैं तो वहीं गौतम अडानी टॉप 20 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

Gautam Adani: गौतम अडानी नहीं रहे एशिया के नबंर 2 रईस, एक खबर से डूब गए 70000 करोड़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+