गौतम अडानी को 24 घंटे में लगा1.55 अरब डॉलर का झटका, अमीरों की लिस्ट में 17वें पर फिसले
नई दिल्ली, जून 29। गौतम अडानी और उनकी कंपनी के लिए जून का महीना कुछ खास नहीं रहा। कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट आई तो वहीं अडानी की संपत्ति गिरती चली गई। महज एक दिन में कंपनी को 1.55 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। सोमवार को कंपनी के शेयरों में फिर से गिरावट आई और गौतम अडानी की संपत्ति 1.55 अरब डॉलर तक घट गई। संपत्ति में आई इस गिरावट के चलते दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में वो दो पायदान नीचे गिर गए।
Recommended Video

अडानी की संपत्ति में गिरावट
कंपनी के शेयरों में आई गिरावट के कारण गौतम अडाणी की संपत्ति में फिर से गिरावट आई। इसके चलते वो पहले ही एशिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गए थे, अब दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में भी दो पायदान गिर गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडाणी की कुल संपत्ति अब करीब 62.2 अरब डॉलर रह गई है। इसके साथ ही वो अरबपतियों की लिस्ट में 15वें नंबर से खिसककर 17वें नंबर पर पहुंच गए। अडनी की संपत्ति 77 अरब डॉलर से गिरकर 62.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

क्यों घटी अडानी की संपत्ति
अडानी समूह के शेयरों में पिछले कुछ समय से गिरावट जारी है। 6 लिस्टेड कंपनियों में से 3 के शेयरों में भारी गिरावट आई है। जो तीन शेयर पिछले इन 3 कंपनियों के शेयर गिरे उनमें अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस शामिल है। जिसमें से अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 2.90 फीसदी की गिरावट आई, जबकि अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 2.52 फीसदी की तो अडानी टोटल गैस के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट आई है। इसक अलावा अडावी पावर के शेयरों में 1.11 फीसदी की गिरावट आई है।

12वें नंबर पर अंबानी
गौतम अडानी के बाद अगर देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो वो दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर पिछले कुछ दिनों से रिलायंस से शेयरों में गिरावट आई है। रिलायंस के शेयर 6 फीसदी तक गिर गए, जिसके बाद मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 79.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। हालांकि वो एशिया से सबसे अमीरों की लिस्ट में नंबर 1 के पायदान पर बनें हुए हैं। वहीं दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में अमेजन के जेफ बेजोस नंबर एक पर है। उनकी कुल संपत्ति 199 अरब डॉलर है।
सिर्फ गौतम अडानी नहीं बाबा रामदेव को भी भारी नुकसान, 1 हफ्ते में 5000 करोड़ डूबे












Click it and Unblock the Notifications