सिर्फ गौतम अडानी नहीं बाबा रामदेव को भी भारी नुकसान, 1 हफ्ते में 5000 करोड़ डूबे

बाबा रामदेव को भी नुकसान,1 हफ्ते में निवेशकों के 5000 करोड़ डूबे

नई दिल्ली, जून 20। अडानी समूह के लिए बीता हफ्ता मुश्किल भरा रहा। शेयर मार्केट में गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर लोअर सर्किल पर रहे। अडानी समूह की कंपनियों में निवेश करने वाले एफपीआई के बारे में आई एक खबर ने गौतम अडानी को बड़ा झटका दिया। 1 हफ्ते में अडानी की संपत्ति में 14. 1 अरब डॉलर यानी करीब 104543 करोड़ रुपए की गिरावट आई। बता सप्ताह सिर्फ गौतम अडानी के लिए ही नहीं बल्कि योग गुरु बाबा रामदेव के लिए भी मुश्किल भरा रहा। बाबा रामदव की लिस्टेड कंपनी रुचि सोया के लिए पिछला हफ्ता कुछ खास नीं रहा। बीते 5 कारोबारी दिन में रुचि सोया के शेयरों में बड़ गिरावट आई। शेयर के भाव 70 रुपए तक गिर गए। जहां हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को रुचि सोया के शेयर की कीमत 1275 रुपए पर खुली तो वहीं शुक्रवार को इसकी कीमत 1205 रुपए पर पहुंच गई।

रुचि सोया के शेयरों में गिरावट

रुचि सोया के शेयरों में गिरावट

बाबा रामदेव की लिस्टेड कंपनी रुचि सोया का अधिग्रहण तीन साल पहले ही हुआ। पिछल हफ्ते इसके शेयर में 70 रुपए की गिरावट आई। शेयर के दाम गिरने से कंपनी के मार्केट कैपिटल पर असर पड़ना लाजिमी है। सोमवार को जहां इसका मार्केट कैपिटल 40000 करोड़ था तो वहीं शुक्रवार को ये 35000 करोड़ पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को 5000 करोड़ का नुकसान हुआ।

 रुचि सोया पर 3375 करोड़ का कर्ज

रुचि सोया पर 3375 करोड़ का कर्ज

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक रुचि सोया पर 3375 करोड़ रुपए का कर्ज है। कंपनी के इस लोन के लिए बाबा रामदव के छोटे भाई और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने पर्सनल गारंटी दी है। दरअसल रुचि सोया 4300 करोड़ रुपए का फंड एफपीओ के जरिए एकत्र करना चाहती है। इसक लिए कंपनी ने डआरएचपी फाइल की, जिसमें ये बात सामने आई है। कंपनी पर 3375 करोड़ रुपए का लोन है, जो उस समय लिया गया, जब रुचि सोया का अधिग्रहण पतंजलि ने किया था। खबर के मुताबिक कंपनी को साल 2025 में 3375 करोड़ रुपए के कर्ज में से 824 करोड़ रुपए और साल 2029 में 1553 रुपए बैंक को लौटाने है।

गौतम अडानी को झटका

गौतम अडानी को झटका

एक रिपोर्ट के सामने आने के बाद से उनकी संपत्ति लगातार गिरावट आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि एनएसडीएल ने तीन विदेशी फंड्स के अकाउंट्स सीज कर दिए। जिन तीन विदेशी फंड्स को सीज किया गया उनके पास अडानी समूह के 43500 करोड़ रुपए का शेयर हैं। इस खबर के आते ही अडानी समूह के शेयर में लगातार गिरावट का दौर शुरू हो गया। अडानी समूह के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट आई और ये लोअर सर्किट लग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+