विश्वकप के लिए गौतम अडानी ने लॉन्च किया जीतेंगे हम अभियान, कपिल देव समेत कई दिग्गज हुए इकट्ठा

इस साल होने वाली क्रिकेट विश्वकप से पहले अडानी ग्रुप की ओर से जीतेंगे हम अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान 1983 क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली टीम भी मौजूद थी।

उद्योगपति गौतम अडानी के 61वें ज्न्मदिन के मौके पर अडानी ग्रुप ने अगले क्रिकेट विश्वकप 2023 के लिए जीतेंगे हम अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को खुद कपिल देव ने लॉन्च किया। गौतम अडानी ने ट्वीट करके कपिल देव और 1983 विश्वकप टीम की मौजूदगी के लिए शुक्रिया अदा किया।

बता दें कि गौतम अडानी के जन्मदिन को कंपनी अडानी दिवस के तौर पर मनाती है। इस बात गौतम अडानी का जन्मदिन 1983 की विश्वकप विजेता टीम के साथ कंपनी ने मनाया। इस दौरान जीतेंगे हम अभियान की शुरुआत की गई, जिसमे टीम इंडिया के लिए लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश की जाएगी।

Jeetenge hum

इस अभियान को सोशल मीडिया पर लोग समर्थन दे रहे हैं। इस अभियान का मकसद भारतीय क्रिकेट फैन को एकजुट करना है। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम पर इस अभियान को लॉन्च किया गया और टीम के मनोबल को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

इस दौरान अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि क्रिकेट पूरे देश को एकजुट करती है, महान लोग पैदा नहीं होते हैं, वह अटल और दृढ़ संकल्प से बनते हैं। भारतीय टीम में यह दोनों जरूर रहा होगा, जिसने हमे 1983 में विश्वकप जिताया था।

इस उम्मीद के साथ कि एक बार फिर से इतिहास दोहराया जाएगा, भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देने में हमारे साथ जुड़िए। सफलता का सही पैमाना उसके रिजल्ट में नहीं होता है बल्कि उसे हासिल करने के लिए निरंतर जो प्रयास किया जाता है वह है।

इस मौके पर रोजर बिन्नी ने कहा कि 1983 विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा होना काफी खास है, यह जबरदस्त यात्रा थी, जिम में एकता की भावना थी। एकजुटता से हमारे भीतर भरोसा पैदा होता है, हमे विश्वास है कि मौजूदा खिलाड़ियों में भी वही क्षमता है, वह ट्रॉफी ला सकते हैं। बतौर फैन हमे एकजुट होने की जरूरत है और फिर से इतिहास रचने के लिए टीम को प्रेरित करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+