गौतम अडानी ने फिर जेफ बेजोस को पछाड़ा, बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी

गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में पिछले दो हफ्तों में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है, जिस वजह से वो अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए। फोर्ब्स के मुताबिक बेजोस और अडानी में कई दिनों से कड़ी टक्कर चल रही थी, लेकिन पिछले दो हफ्तों में भारतीय स्टॉक्स ने वॉल स्ट्रीट से बेहतर प्रदर्शन किया। ऐसे में अडानी की संपत्ति बढ़ी और वो फिर से तीसरे नंबर पर आ गए।

Gautam Adani

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को अडानी की संपत्ति में 314 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई, जिस वजह से उनकी कुल संपत्ति 131.9 बिलियन डॉलर हो गई। इस वजह से वो दुनिया के तीसरे अमीर शख्स बन गए। वहीं लुइस विटन के बर्नार्ड अरनॉल्ट अभी भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 156.5 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स की लिस्ट ने जेफ बेजोस की संपत्ति में तेज गिरावट को भी दिखाया है, क्योंकि अमेजॉन ने पिछले गुरुवार को कमजोर बिक्री (weak holiday sales) की भविष्यवाणी की थी।

वहीं एलन मस्क अभी भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 223.8 बिलियन डॉलर है, जो बर्नार्ड अरनॉल्ट, अडानी और बेजोस से काफी ज्यादा है। ऐसे में कुछ दिनों तक उनके पहले नंबर का ताज सुरक्षित है, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान के लिए तीनों बिजनेसमैन में रेस जारी है।

बड़े निवेश की तैयारी में अडानी ग्रुप
वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रुप अपना साम्राज्य बढ़ा रहा, जिसके तहत 5-10 सालों में बड़े निवेश की तैयारी की जा रही है। अडानी ग्रुप के मुताबिक उनकी ओर से 150 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया जाएगा। जिसमें ग्रीन एनर्जी, डाटा सेंटर, एयरपोर्ट्स से लेकर हेल्थकेयर सेक्टर शामिल हैं। इस निवेश का मकसद एक ट्रिलियन डॉलर वैल्यू वाली वैश्विक कंपनियों की लिस्ट में शामिल होने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+