अगले 5 साल तक गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन, PM गरीब कल्याण योजना के विस्तार को मिली मंजूरी

अब अगले 5 साल तक गरीबों को केंद्र सरकार मुफ्त अनाज प्रदान करेगी। यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को लिया गया। बैठक में कोविड महामारी में शुरू की गई पीएम गरीब कल्याण योजना को अगले 5 सालों का विस्तार की मंजूरी दी गई है।

पीएम गरीब कल्याण योजना कोविड महामारी की शुरुआत के दौरान शुरू की गई थी। जिसमें राशन कार्ड धारक अतिरिक्त 5 किलो अनाज (गेहूं या चावल) लेने के हकदार थे। साथ ही अतिरिक्त खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के तहत चना भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Garib Kalyan food grain program

पीएम गरीब कल्याण योजना का विस्तार करने की केंद्र की मंशा का जिक्र खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इस महीने की शुरुआत में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान किया था।

कोरोना काल में हुई थी PMGKAY योजना की शुरुआत
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) अप्रैल 2020 में देश में COVID ​​-19 महामारी के कारण हुए आर्थिक व्यवधानों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के खासकर शुरू की गई थी। PMGKAY योजना की शुरुआत केवल तीन महीने (अप्रैल-जून 2020) की अवधि के लिए की गई थी। हालांकि, इसे लगातार 7 चरणों में दिसंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया था। इससे 80 करोड़ लाभार्थियों को फायदा हुआ था।

अगले 5 साल तक गरीबों को मुफ्त राशन
खासबात यह है कि बीती 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने मुफ्त राशन योजना को आगे बढ़ाने के फैसले की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि मैंने तय किया है कि बीजेपी सरकार देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना को अगले 5 साल तक बढ़ाएगी। आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझे ऐसे फैसले लेने की शक्ति देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि योजना के विस्तार से गरीबों द्वारा बचाए गए पैसे से उन्हें अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा था कि मोदी की गारंटी का मतलब है कि वादा पूरा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+