Petrol Diesel Price: आम आदमी को झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का भाव
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। बुधवार को भी आम आदमी को करारा झटका लगा है, आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। आज पेट्रोल के दाम में 26 से 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 34 से 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। पिछले 10 दिन में दस बार डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं पेट्रोल के दाम 7 बार बढ़े हैं।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 102.94 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 108.96 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 103.65 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.49 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 106.77 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 106.21 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 98.58 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 106.11 रुपये रुपये प्रति लीटर
- गांधीनगर : 99.59 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 99.54 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 110.95 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 99.17 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 94.53 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 95.93 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 99.37 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 68.73 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 90.61रुपये प्रति लीटर
- गांधीनगर : 98.27 रुपये प्रति लीट
- पटना: 97.99 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 99.88 रुपये प्रति लीटर
- गांधीनगर : 98.27 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 91.33 रुपये प्रति लीटर

तेल की कीमतें उच्चतम स्तर पर
आपको बता दें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर की विनिमय दरों को ध्यान में रखते हुए दैनिक आधार पर ईंधन दरों में संशोधन करती हैं। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे, प्राकृतिक गैस और कोयला बाजारों की मांग के बीच, अमेरिकी तेल की कीमतें बुधवार को 2014 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं हैं, जिसके कारण ही घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

महंगा हुआ तेल
यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) तेल अब बढ़कर 79.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जो 10 नवंबर 2014 के बाद सबसे अधिक है। तो वहीं पिछले सत्र में तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद ब्रेंट क्रूड की प्राइस 0.15 प्रतिशत या 12 सेंट 82.68 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications