Fuel Rates: 15 दिन से नहीं बढ़े दाम फिर भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 के पार
नई दिल्ली, 20 सितंबर। लगातार 15 वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। आज भी तेलकंपनियों ने ईधन के भावों में कोई भी इजाफा नहीं किया है। 5 सितंबर के बाद से तेल के दाम घटे-बढ़े नहीं है, हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी है। फिलहाल दाम ना बढ़ने से आम लोगों को राहत मिली हुई है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.19 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 107.26 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.72 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 98.96 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.52 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.70 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 103.79 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 105.62 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 108.17 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 98.94 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 88.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.19 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :91.84 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.26 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.21 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.04 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.55 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 96.69 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 97.76 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.02 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम : 89.32 रुपये प्रति लीटर

बढ़ती मंहगाई के खिलाफ विपक्ष सड़कों पर उतरा
भले ही इस वक्त दाम स्थिर चल रहे हों लेकिन जिस तरह से मई-जून-जुलाई में तेल के दाम बढ़े हैं, उसके कारण आम लोग परेशान हैं। 19 राज्यों में पेट्रोल के भाव 100 रु के पार चल रहे हैं। बढ़ती मंहगाई के खिलाफ विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। आज 19 दल मोदी सरकार के खिलाफ देश व्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शन 11 दिन चलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications